{"_id":"65eae1497c1b90be32036b32","slug":"fight-between-principal-and-teacher-surfaced-in-ghaziabad-viral-video-2024-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: प्रधानाचार्य और महिला टीचर के बीच मारपीट, थाने पहुंचा मामला; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: प्रधानाचार्य और महिला टीचर के बीच मारपीट, थाने पहुंचा मामला; वीडियो हुआ वायरल
Fri, 08 Mar 2024 03:29 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:29 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक स्कूल की प्रधानाचार्य और टीचर के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। स्कूल टीचर ने आरोप लगाया है कि बच्चों को पढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है। अब यह मामला थाने पहुंच चुका है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य और टीचर के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी क्षेत्र के निगरावठी की रहने वाली अंशिका क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उनका आरोप है कि स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम कुशवाहा उन पर बच्चों को पढ़ाने का दबाव बनाती है। जबकि उनका कार्य केवल कंप्यूटर ऑपरेटर का है।
विज्ञापन
मामले में उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो पूनम कुशवाहा ने उनकी पिटाई की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं परेशान होकर उन्होंने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।