फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fifty thousand rupees withdrawn from the account by changing ATM card

Ghaziabad News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पचास हजार रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees withdrawn from the account by changing ATM card
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के खन्ना नगर कॉलोनी स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गई महिला का ठगों ने डेबिट कार्ड बदल दिया। डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने महिला के खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी तरन्नुम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह धन्नू राम कट के पास स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गई थीं। बूथ में पहले से मौजूद युवक ने मदद करने के बहाने से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। रुपये नहीं निकलने पर वह वापस लौट आईं। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। ठग ने उनके खाते से छह बार में पचास हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई तो शातिर की पहचान सुहेल निवासी गिरी मार्केट के रूप में हुई। उन्होंने मामले की शिकायत अंकुर विहार पुलिस से की है। अंकुर विहार एसीपी अजय कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर शातिर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed