{"_id":"56f2aea44f1c1b894df14d24","slug":"festival-of-colours-is-only-good-to-come-out-of-the-house-in-the-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोत्सव पर दोपहर बाद घर से निकलने में ही है भलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोत्सव पर दोपहर बाद घर से निकलने में ही है भलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
होली पर बसों में उमड़ी भीड़
होली पर बसें और मेट्रो बंद रहने के कारण घर या आसपास ही होली मनाना बेहतर होगा। अगर आप अपनी गाड़ी से आउटिंग की सोच रहे हैं तो सड़क पर सघन चेकिंग से आपको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
अगर आप होली पर रिश्तेदार के यहां जा रहे हैं तो अपने वाहन से जाने में ही समझदारी होगी, क्योंकि होली पर मेट्रो प्रबंधन दोपहर ढाई बजे के बाद ही मेट्रो का संचालन करेगा। वहीं, लोकल शटल बस सेवा भी बंद रहेगी। ऑटो वाले भी सड़कों पर बहुत ही कम दिखाई देंगे।
विज्ञापन
दिल्ली आने जानेे वालों को सख्त चेकिंग से गुजरना होगा। इस कारण घर से निकलते समय गाड़ी के कागज और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर चलें। रास्ते में किसी तरह का हुड़दंग न मचाए। अगर ऐसा किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। बृहस्पतिवार को सभी पार्किंग भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन