फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Festival of colors at will from four roadways buses

रंगोत्सव पर चार बजे से मिलेंगी रोडवेज की बसें

Mon, 21 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Festival of colors at will from four roadways buses
आठ दिन तक रोजाना 300 किमी बस चलाना होगा अनिवार्य - फोटो : अमर उजाला

परिवहन निगम ने होली पर बस संचालन के लिए चालकों-परिचालकों को गाइडलाइन जारी कर दी हैं। सोमवार को यात्रियों की कमी के चलते बसों में भीड़भाड़ नहीं रही। मंगलवार को अवकाश होने से दोपहर से यात्रियों की भारी भीड़ होने का अनुमान है।

विज्ञापन


अफसरों ने रंगोत्सव पर सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक बस संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को रोडवेज की बस और स्टाफ अलर्ट रहे, लेकिन यात्रियों की भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन


एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि मंगलवार को दोपहर से ही यात्रियों की भीड़ शुरू हो जाएगी। मंगलवार से सभी सरकारी और निजी आफिसों में अवकाश हो रहे हैं। ऐसे में बसों को दिनरात चलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस संचालन प्रभारी व कर्मचारी यूनियन के प्रदेश सचिव चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक चालक को अब आठ दिन तक रोजाना 300 किमी बस चलाना अनिवार्य होगा। इस लक्ष्य को पूरा करने वालों को 55 पैसे प्रति किमी की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


होली के मौके पर शासन ने रोडवेज कर्मचारियों को पांच-पांच हजार की महंगाई भत्ते की किस्त देने की घोषणा की है। संविदाकमियों को दो हजार रुपये की किस्त दी जाएगी। रोडवेज बसों का विशेष संचालन मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed