फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FD scam in post office Post office scam accused woman decision on bail reserved

डाकघर में एफडी घोटाला: साहब! छोटे-छोटे बच्चे हैं, पति-पत्नी दोनों जेल में बंद हैं, इसलिए जमानत दी जाए

Tue, 10 Aug 2021 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Aug 2021 11:40 AM IST
सार

गाजियाबाद जिले के दो डाकघरों में करोड़ों रुपये के फिक्स डिपॉजिट (एफडी) घोटाले की आरोपी महिला की जमानत का फैसला सीबीआई कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया। बचाव पक्ष ने दलील दिया कि पति-पत्नी दोनों जेल में बंद हैं, जबकि आरोपी के छोटे-छोटे बच्चे हैं। गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होते रहेंगे, इसलिए जमानत दी जाए। 

विज्ञापन
FD scam in post office Post office scam accused woman decision on bail reserved
फाइल फोटो

विस्तार

सीबीआई कोर्ट के जज रविंद्र प्रसाद ने डाकघर घोटाले में एक आरोपी एजेंट पायल गर्ग की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।बचाव पक्ष ने दलील दिया कि पति-पत्नी दोनों जेल में बंद हैं, जबकि आरोपी के छोटे-छोटे बच्चे हैं। गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होते रहेंगे, इसलिए जमानत दी जाए। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान आरोपी के अदालत में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया था, इसके बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए तो कुर्की का नोटिस जारी किया था। इसके बाद चार आरोपियों दीपक गर्ग, उसकी पत्नी एजेंट पायल गर्ग, रविंद्र और सहायक पोस्ट मास्टर जहीरूद्दीन को गिरफ्तार कर सीबीआई कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने सभी को दस दिन पहले न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में नवयुग मार्केट स्थित प्रधान डाकघर और मोदीनगर डाकघर में करोड़ों रुपये के फिक्स डिपॉजिट (एफडी) घोटाला सामने आया था। इसमें डाकघर के उच्च अधिकारियों की शिकायत पर सीबीआई ने 2017 में मामला दर्ज जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पता चला था कि दोनों डाकघर में डाक कर्मचारियों ने खाताधारकों की फर्जी आईडी तैयार करके ग्राहकों द्वारा जमा की गई धनराशि फर्जी खाते खोलकर उसमें ट्रांसफर कर ली थी। इसमें सीबीआई ने सात लोगों को आरोपी बनाते हुए अदालत में आरोप पत्र पेश कर दिया था। तब से मुकदमा सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed