फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Favorite contractors stranded millions of rounds of tender

चहेते ठेकेदारों के चक्कर में अटके करोड़ों के टेंडर

Tue, 10 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Favorite contractors stranded millions of rounds of tender
दन्नाहार-सीतापुर मार्ग बदहाली का शिकार
टेंडर में अफसरों की मनमानी के आगे अब महापौर ने भी ‘हार’ मान ली। निर्माण विभाग में करोड़ों डेंस कारपेटिंग के टेंडर अफसरों ने मनमानी कर करीब एक महीने से होल्ड कर रखे हैं।
विज्ञापन


महापौर के आदेश और ठेकेदारों के विरोध के बावजूद चीफ इंजीनियर ने टेंडर नहीं खोले हैं। जलकल विभाग में भी अधिकारियों ने करोड़ों के टेंडर तो जारी कर दिए, लेकिन बैंकों में नहीं भेजे। इन्हें मैनेज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के निर्माण विभाग ने वार्ड कोटे के तकरीबन 350 टेंडर जारी किए थे। इनमें से करीब 80 काम डेंस कारपेटिंग (तारकोल की सड़क) के थे, बाकी इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने और नाली निर्माण के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने इन टेंडरों को यह शर्त लगाते हुए होल्ड कर दिया कि डेंस कारपेटिंग का काम उन ठेकेदारों को दिया जाएगा जिनके पास अपने हॉट मिक्स प्लांट हो। ऐसे में छोटे ठेकेदार प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएंगे। निगम के सिर्फ दो-तीन बड़े ठेकेदारों को ही सारा काम मिल जाएगा।

मेयर के आदेशों को दिखाया ठेंगा
निगम अधिकारियों ने हॉट मिक्स प्लांट वाले ठेकेदारों को डेंस कारपेटिंग काम दिए जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में भी रखा था। बोर्ड से यह रिजेक्ट हो गया। बावजूद इसके अधिकारियों ने टेंडर नहीं खोले। ठेकेदारों ने मेयर से फिर शिकायत की तो उन्होंने फिर नगर आयुक्त को निर्देश दिए। इसके बाद भी अधिकारियों ने टेंडर होल्ड कर दिए।

अब जलकल के टेंडर जारी कर बैंकों में नहीं भेजे
जलकल विभाग ने 30 अप्रैल को विज्ञापन जारी कर बोर्ड फंड से करोड़ों के टेंडर जारी किए हैं। इन टेंडरों की बिक्री बैंक से 5 मई से शुरू होनी थी। अधिकारियों ने अभी तक बैंकों में टेंडर ही नहीं भेजे। इन टेंडरों को भी मैनेज करने की तैयारी चल रही है।

रविवार-सोमवार की सरकारी छुट्टी की वजह से टेंडर की बिक्री नहीं हुई। निगम सूत्रों की मानें तो जलकल विभाग के अधिकारी ठेकेदारों से सांठगांठ कर उन्हें ठेके देने की तैयारी कर रहे हैं। यह मामला भी अब महापौर तक पहुंच गया है। उन्होंने जलकल अधिकारियों को मंगलवार से बैंकों में टेंडर भेजने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि  टेंडर बिक्री की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है।


टेंडरों में अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी। नियमानुसार समय से टेंडर बिक्री की जानी चाहिए। निर्माण विभाग के टेंडर होल्ड किए जाने के मामले में मंगलवार को अधिकारियों से वार्ता करूंगा। टेंडर खुलवाकर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed