{"_id":"6aa69004a2c38a4d670efa0d","slug":"father-son-duo-engage-in-obscene-acts-in-a-public-place-victim-abused-after-objecting-files-fir-in-ghaziabad-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सार्वजनिक स्थान पर पिता-पुत्र की अश्लील हरकत, विरोध करने पर गाली-गलौज, पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सार्वजनिक स्थान पर पिता-पुत्र की अश्लील हरकत, विरोध करने पर गाली-गलौज, पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर
Sun, 13 Sep 2026 05:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:29 PM IST
सार
गाजियाबाद में वेव सिटी के तहत इनायतपुर गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक रास्ते पर खुलेआम नहाने और पेशाब करने की शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपी महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें भी करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में वेव सिटी के तहत इनायतपुर गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक रास्ते पर खुलेआम नहाने और पेशाब करने की शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपी महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें भी करते हैं।
विज्ञापन
इनायतपुर वेव सिटी निवासी बलबीर ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके गांव के ही निवासी राजकुमार और उनका बेटा बोबी ये हरकतें करते हैं। ये दोनों सार्वजनिक रास्ते पर खड़े होकर खुलेआम नहाते हैं। वे वहीं पेशाब भी करते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। इस रास्ते से बलबीर के घर की महिलाएं रोजाना आती-जाती हैं। आरोप है कि रास्ते में नहाते समय आरोपी घर की महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं। 28 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे बलबीर ने उन्हें ऐसी हरकतें करने से मना किया। आरोपियों ने इस पर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही उन्होंने बलबीर को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
बलबीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने पिता-पुत्र राजकुमार और बोबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत में बलबीर ने बताया कि आरोपी राजकुमार और बोबी सार्वजनिक रास्ते का दुरुपयोग करते हैं। वे खुलेआम नहाते और पेशाब करते हैं, जिससे मर्यादा भंग होती है। यह रास्ता बलबीर के परिवार की महिलाओं के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। आरोपियों की अश्लील हरकतों से महिलाएं असहज और भयभीत महसूस करती हैं। पुलिस अब इन गंभीर आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।