गाजियाबाद: 93 पेटी अवैध शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, अपने इलाके में दोनों करते थे सप्लाई, देखें वीडियो
गाजियाबाद में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से स्कूटी पर रखी रॉयल स्टैग ब्रांड की चार पेटी शराब बरामद हुई।
विस्तार
गाजियाबाद में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से स्कूटी पर रखी रॉयल स्टैग ब्रांड की चार पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर जलालपुर गांव में छापा मारकर 93 पेटी शराब और बरामद की गई। कुल 97 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है।
आबकारी निरीक्षक अनुज वर्मा ने बताया कि शासन और आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है बुधवार को आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी से अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सूचना पर टीम ने एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली। स्कूटी पर रखे प्लास्टिक के कट्टो से चार पेटी शराब बरामद हुई।
बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम परशु पुत्र दिनेश निवासी मयूर विहार फेस-3, नई दिल्ली और दिनेश पुत्र हुकुम सिंह निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर आबकारी टीम ने गांव जलालपुर में दबिश दी। यहां बताए गए स्थान से रॉयल स्टैग ब्रांड की 93 पेटी शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग ने बरामद 97 पेटी शराब और स्कूटी को जब्त की। पिता पुत्र दोनों शराब की सप्लाई आसपास के क्षेत्र में करते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.