{"_id":"60fd49c15c28b36bd631d805","slug":"father-sexually-assaults-daughter-wife-complaints-of-him-he-is-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पत्नी ने की पुलिस में शिकायत तो बच्ची का हुआ मेडिकल, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पत्नी ने की पुलिस में शिकायत तो बच्ची का हुआ मेडिकल, आरोपी फरार
Sun, 25 Jul 2021 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 25 Jul 2021 04:54 PM IST
सार
महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी काफी समय से गुमसुम व डरी-सहमी सी रहने लगी थी। इस बारे में उसने कई बार बेटी से पूछने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसने कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी काफी समय से गुमसुम व डरी-सहमी सी रहने लगी थी। इस बारे में उसने कई बार बेटी से पूछने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसने कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल दिया।
पीड़िता का कहना है कि शनिवार की सुबह एक बार फिर उसने बेटी से पूछा, तो वह रोने लगी। जिसने बताया कि उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करता है। जिसका विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की है।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि इस संबंध में किसी से भी शिकायत करने पर आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते वह काफी डरी हुई थी। महिला का कहना है कि बेटी की बात सुनते ही उसके होश उड़ गए। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।