{"_id":"6962a6651f6b600c800db297","slug":"father-injured-in-road-accident-dies-son-in-critical-condition-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14275-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित मोहन नगर अस्पताल कट पर सात जनवरी की देर रात सड़क हादसे में घायल धर्मेंद्र सिंह ने आठ जनवरी की रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र सिंह के भाई बिहार के गोपालगंज स्थित सुंदरपाटी निवासी प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौ जनवरी की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके भाई धर्मेंद्र सिंह और भतीजा सुशांत सिंह मोपेड से अर्थला स्थित घर लौट रहे थे। मोहन नगर से यू-टर्न लेकर वह मोहन नगर अस्पताल के सामने कट पर पहुंचे। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें एमएमजी रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र सिंह के सिर व कंधे में चोट के साथ-साथ बाएं पैर में कई फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। इलाज के दौरान आठ जनवरी को धर्मेंद्र की मौत हो गई। वहीं, भतीजे सुशांत के बाएं पैर में घुटने से ऊपर कई फ्रैक्चर हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि कार को ट्रेस कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।