फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and son attacked with sticks after asking for side during horse riding

Ghaziabad News: घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगी तो पिता-पुत्र पर किया लाठी-डंंडों से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked with sticks after asking for side during horse riding
ऊंचागांव। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ में बृहस्पतिवार देर शाम युवक की घुड़चढ़ी के दौरान कार सवार पिता पुत्र के साइड मांगने पर बवाल हो गया। कार सवार प्रधानाध्यापक और एयरफोर्स के जवान पर बरात में शामिल लोगों ने लाठी डंडे और लोहे की रोड से हमला बोल दिया। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी जितेंद्र सिंह क्षेत्र के करियारी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनका परिवार जहांगीराबाद के मोहल्ला न्यू पुख्ता बाजार में रहता है। बृहस्पतिवार को जितेंद्र एयरफोर्स में तैनात बेटे प्रथम सिंह के साथ गांव में एक पारिवारिक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव अमरगढ़ निवासी आकाश शर्मा की बारात जा रही थी और जहांगीराबाद रोड पर डीजे के साथ घुड़चढ़ी हो रही थी। आरोप है कि घुड़चढ़ी में शामिल लोगों ने शराब की बोतल हाथों में ले रखी थी और सड़क जाम करके नाच रहे थे। पीड़ित ने साइड मांगने के लिए कार का होर्न बजाया। जिस पर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने हाथ में लोहे और स्टील की रोड लाठी डंडे लेकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित पिता पुत्र के साथ मारपीट की। चोट लगने के कारण वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। मारपीट के दौरान पीड़ित की घड़ी और सोने की चेन गुम हो गई। सूचना पर अमरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता पुत्र को अस्पताल भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि घुड़चढ़ी के दौरान साइड को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed