फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and son arrested after encounter, had looted earrings from woman

Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, महिला से लूटे थे कुंडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested after encounter, had looted earrings from woman
मुरादनगर। हिसाली मार्ग पर बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए कुंडल, बाइक व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि हिसाली मार्ग पर बुधवार शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से सोने के कुंडल लूट लिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन जांच करने शुरु कर दिए। देर रात पुलिस पेरिफेरल एक्सप्रेस अंडरपास के पास जांच कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो व्यक्ति दुहाई की और से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह गांव कन्नौजा मार्ग की और चल दिए। इसी बीच उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे को भी थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम उमर व शाहिद निवासी कल्लूगढ़ी थाना मसूरी बताया। शाहिद अपने पुत्र उमर के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देता है। पैर में गोली लगने से बदमाश उमर घायल हो गया। एसीपी ने बताया कि बदमाशों के पास से लूटे गए सोने के कुंडल, बाइक व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed