फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers would be class, will lecture Amit sir "

किसानों की होगी क्लास, लेक्चर देंगे ‘अमित सर’

Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers would be class, will lecture Amit sir "
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को लोनी के गांव गनौली में किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराएंगे। विशेष रूप से किसानों को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही अमित शाह ने भाजपाइयों को निर्देश दिए हैं कि जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर और मंडल अध्यक्ष के अलावा अन्य कोई भी भाजपाई उनसे मिलने की कोशिश न करे। उन्होंने आदेश दिए हैं कि पार्टी का प्रत्येक वरिष्ठ नेता अलग-अलग गांवों में किसानों के बीच बैठक करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ का समापन रविवार को हो रहा है। विगत 10 दिनों से देश भर के भाजपाई किसानों के बीच पहुंचकर न केवल कैंप कर रहे हैं, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतिम दिन अमित शाह भी लोनी में किसानों को संबोधित करेंगे। अपने तीखे तेवरों के लिए चर्चित अमित शाह ने पहले से ही भाजपाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।


उन्होंने भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा की ड्यूटी रामपुर में और सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को हापुड़ में रहने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी बागपत में कैंप करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed