फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers submitted a memorandum to the Divisional Commissioner to halt land consolidation.

Ghaziabad News: किसानों ने चकबंदी रुकवाने के लिए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum to the Divisional Commissioner to halt land consolidation.
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने मेरठ मंडल आयुक्त को ज्ञापन देकर नगर पंचायत फरीदनगर क्षेत्र में चकबंदी की प्रक्रिया बंद करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत फरीदनगर क्षेत्र में हो रही चकबंदी की प्रक्रिया के बारे में मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया कि चकबंदी के बहाने अधिकारी कथित रूप से भ्रष्टाचार और अनियमितता कर रहे हैं। तीन बार किसानों का मत विभाजन कराया जा चुका है। इसमें अधिकांश किसान चकबंदी नहीं चाहते। नियम यह है कि यदि 80 फीसदी किसान सहमत नहीं हो तो उस क्षेत्र में चकबंदी नहीं की जा सकती। ज्ञापन में मंडलायुक्त से फरीदनगर नगर पंचायत क्षेत्र में तत्काल चकबंदी प्रक्रिया बंद करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed