फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protested and warned of agitation

Ghaziabad News: किसानों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested and warned of agitation
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के बैनर तले किसानों ने सोमवार को जीडीए परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने भौपुरा के पास अधिग्रहित की गई जमीन में से विकसित भूखंड न देने पर नाराजगी जताई। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कसाना की अगुवाई में जीडीए पहुंचे किसानों ने कहा कि जीडीए किसानों की अनदेखी कर रहा है। विकसित भूभाग का छह फीसदी हिस्सा किसानों को देने का वादा किया, लेकिन आज तक जीडीए अपने वादे पर खरा नहीं उतरा। किसानों को कमजोर समझने की भूल जीडीए के अधिकारी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे किसानों से वार्ता करने के लिए तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने किसानों की पूरी बात सुनी और जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया। किसानोें ने कहा कि 20 जनवरी तक का समय है। इसके बाद किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर हाेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed