फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   farmers protest scuffle between bjp and farmers fir on 200 farmers bku call for police station gherao aap mla rohit mehraulia meet tikait

किसानों और भाजपाइयों के बीच संघर्ष: टिकैत से मिले आप विधायक रोहित, भाकियू ने एफआईआर के खिलाफ किया थाने घेरने का आह्वान

Thu, 01 Jul 2021 02:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 01 Jul 2021 02:22 PM IST
सार

यूपी गेट पर बुधवार सुबह हुए बवाल के बाद मामले में 200 अज्ञात के खिलाफ कौशांबी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पदाधिकारियों को गुरुवार को अपने-अपने थाने का घेराव और टोल प्लाजा को फ्री करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
farmers protest scuffle between bjp and farmers fir on 200 farmers bku call for police station gherao aap mla rohit mehraulia meet tikait
राकेश टिकैत से मिले आप विधायक रोहित महरोलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद गुरुवार को दिल्ली के त्रिलाेकपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक राेहित महराेलिया ने यूपी गेट पहुंचकर राकेश टिकैत से मुलाकात की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी गेट के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच बुधवार सुबह हुए बवाल के बाद मामले में 200 अज्ञात के खिलाफ कौशांबी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पदाधिकारियों को गुरुवार को अपने-अपने थाने का घेराव और टोल प्लाजा को फ्री करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने पदाधिकारियों को सभी थानों पर मुकदमा दर्ज ना होने तक घेराव करने का संदेश भेजा। इसके बाद किसानों ने गाजियाबाद एसएसपी ऑफिस का घेराव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed