फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live Updates: ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए हजारों किसान, राकेश टिकैत बोले- 2024 तक आंदोलन को तैयार

Thu, 07 Jan 2021 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Jan 2021 04:59 PM IST
खास बातें

कृषि के तीन नए कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे अन्नदाताओं का आंदोलन आज 43वें दिन में प्रवेश कर रहा है। हड्डियां गला देने वाली ठंड और बारिश के बीच डटे किसान किसी कीमत पर अपनी मांगें बिना मनवाए वापस जाने के मूड में नहीं हैं। सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए आज 40 किसान संग नेठनों ट्रैक्टर मार्च निकालकर दिल्ली को घेर लिया है। इस मार्च में हजारों किसानों ने शिरकत की है। उनका कहना है कि ये गणतंत्र दिवस की रिहर्सल है। किसानों के इस मार्च को देखते हुए दिल्ली के बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं आज भी दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Kisan Andolan Day 43 Latest News : farmers protest live updates 7 january kisan andolan tractor march singhu tikri chilla ghazipur other borders closed
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से निकला किसानों का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:17 PM, 07-Jan-2021

26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड के लिए महिला सीख रही ट्रैक्टर चलाना

26 जनवरी को किसानों की परेड मार्च में भाग लेने के लिए जींद में एक महिला ट्रैक्टर चलाना सीख रही है। महिला ने कहा, '26 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। अगर सरकार नहीं मानेगी तो ट्रैक्टर-ट्राली लेकर परेड करेंगे, जिसके लिए हम ट्रेनिंग ले रहे हैं। हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।'
 
02:47 PM, 07-Jan-2021

मई 2024 तक आंदोलन को हैं तैयार- राकेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि हम किसान मई 2024 तक आंदोलन के लिए तैयार हैं। जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मानेगी तब तक हम यहां आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
01:56 PM, 07-Jan-2021

तीन कृषि कानून कृषि क्षेत्र का निजीकरण करना हैः कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज एक आयोजन के दौरान कहा कि, आजादी के बाद आरएसएस और जनसंघ की सोच निजीकरण की थी। जनसंघ ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण का विरोध किया था। ये इतिहास है, मेरी सोच नहीं है। जब कोयले के खादानों का राष्ट्रीयकरण किया तो जनसंघ ने इसका विरोध किया। ये इनकी सोच थी। तीन कानून हमारे कृषि क्षेत्र का निजीकरण करना है।
 

 
01:18 PM, 07-Jan-2021

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया

किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। डासना पर आईजी, डीएम, एसएसपी व एसपी सिटी ने संभाला व्यवस्थाओं का जिम्मा।
12:53 PM, 07-Jan-2021

टिकरी बॉर्डर पर युवा किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन

युवा किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

12:47 PM, 07-Jan-2021

बुराड़ी में भी किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

दिल्ली के बुराड़ी में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी ट्रैक्टर मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 07-Jan-2021

बॉर्डर पर बैठ महिला किसान टीवी देख ले रहीं मार्च का हाल

हाईवे पर डीजे की धुन पर किसान नाचते गाते जा रहे हैं। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रही महिला किसान काम करते हुए टीवी देख कर ट्रैक्टर मार्च का हाल जान रही हैं।
12:09 PM, 07-Jan-2021

पलवल से सिंघु बॉर्डर के लिए किसान रवाना

पलवल से सिंघु बॉर्डर की ओर किसानों का जत्था रवाना हो रहा है। उनके साथ पुलिस बल भी चल रहा है।
 
12:05 PM, 07-Jan-2021

144 ट्रैक्टर और 44 कार व 30 बाइक जा रहे पलवल

ट्रैक्टर रैली में 144 ट्रैक्टर और 44 कार व 30 बाइक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से पलवल की ओर जा रहे हैं।

11:57 AM, 07-Jan-2021
डासना में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से किसानों की ट्रैक्टर रैली का काफिला गुजरा तो डासना पर कुछ देर जाम की स्थिति रही। हालांकि पुलिस ने जल्द ही रास्ता खुलवा दिया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed