{"_id":"6af615a22604f8255801826a","slug":"applications-open-from-the-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1020509-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा के लिए 20 से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा के लिए 20 से आवेदन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को आवासीय शिक्षा प्रदान करने के लिए श्रम विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। श्रमिक अपने बच्चों के दाखिले के लिए 20 नवंबर से पांच जनवरी के बीच विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह में दाखिले के लिए 140 सीटें निर्धारित की गई हैं।
उप श्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंने 30 अक्तूबर तक तीन साल की बोर्ड सदस्यता पूर्ण कर ली है और नवीनीकरण भी करा चुके हैं, वह अपने दो बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में करीब तीन लाख पंजीकृत श्रमिक हैं। विद्यालय में दाखिले के बाद कक्षा 12 तक की शिक्षा निशुल्क दिए जाने का प्रावधान है। इसके साथ ही राज्य आश्रित बच्चे भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य आश्रित बच्चे वो हैं जो कोरोना काल में अनाथ हो गए थे। ऐसे बच्चों का पंजीकरण महिला एवं बाल कल्याण विभाग या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में होना चाहिए।
-- -- -- --
पात्रता की शर्तें
पंजीकृत श्रमिक के ऐसे बच्चे जिनका जन्म एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच हुआ हो, पात्र होंगे। इसके साथ ही कक्षा पांच में पढ़ रहे हो या फिर कक्षा पांच की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हों, आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए upbocw.in पर आवेदन कर सकते हैं।