{"_id":"67aa53bc8464fd515b06ed19","slug":"farmers-did-public-relations-to-make-mahapanchayat-successful-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-1327-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों ने किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों ने किया जनसंपर्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। मंडोला विहार योजना में 23 फरवरी को होने वाली महापंचायत को लेकर किसानों ने लोनी के कई गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की। किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत )के आह्वान पर मंडोला विहार योजना में दिनांक 23 फरवरी को महापंचायत होने वाली है। महापंचायत को लेकर गांव नवादा, मीरपुर पंचलोक, शुंगरपुर, नौरसपुर आदि गांव में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने समर्थन जुटाया। खादर क्षेत्र के मंडोला, नवादा, मीरपुर, अल्लीपुर, शुंगरपुर, बदरपुर आदि गांव के सर्किल रेट बढ़ाने व भूलेखों में शहरी घोषित किए गए। सभी गांव को ग्रामीण किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस मौके पर बिल्लू प्रधान, टीनू चौधरी, महेंद्र सिंह त्यागी, चेतन त्यागी, सियानंद त्यागी, सुरेश त्यागी, रणवीर चौहान, ब्रजपाल प्रधान, लीलूराम आदि मौजूद रहे ।
-