फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers angry over problems, took out a march and reached the Collectorate

Ghaziabad News: समस्याओं पर बिफरे किसान, पदयात्रा निकाल पहुंचे कलक्ट्रेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over problems, took out a march and reached the Collectorate
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते किसान संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को किसानों ने हापुड रोड पर पदयात्रा निकाली और कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समस्याओं का समाधान न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। उधर, पदयात्रा की वजह से हापुड़ रोड पर जाम के हालात बन गए। किसी तरह पुलिस ने व्यवस्था को काबू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे किसान डासना में एकत्र हुए। यहां से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्राॅली, कार और अन्य वाहनों के साथ किसानों की पदयात्रा शुरू हुई। करीब डेढ़ बजे पदयात्रा कलक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मांगेराम त्यागी ने कहा कि तहसीलों में अंशदान के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। लेखपाल किसानों को डराने का काम कर रहे हैं। यह खुली लूट बर्दाश्त नहीं होगी। लावारिस पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जबकि सरकार गोशालाओं में पशु भेजने का दावा कर रही है। काफी देर तक चले हंगामे के बीच एडीएम पहुंचे तो किसानों ने उनको अपनी तमाम स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने कहा कि शुगर मिल गन्ने का बकाया भुगतान नहीं दे रहे। खनन की वजह से भदौली मार्ग पूरी तरह जर्जर है और शाहपुर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। एडीएम ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। मांगेराम त्यागी ने चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का एक माह के अंदर हल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संदीप त्यागी, राजा सैफी, गौरव शर्मा, फिरोज खान, हरीश शर्मा, रिंकू, रमेश, सोमपाल चौधरी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed