{"_id":"669c32e010f9c052a00d0e84","slug":"farm-house-manager-accused-of-stealing-seven-lakh-rupees-from-the-locker-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-423387-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फार्म हाउस के प्रबंधक पर लॉकर से सात लाख रुपये चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फार्म हाउस के प्रबंधक पर लॉकर से सात लाख रुपये चुराने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस संचालक कपिल देव ने प्रबंधक पर लॉकर से सात लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके पास बाग के बेचे गए आम की रकम आई थी, जो पैकार प्रबंधक को दे गया था।
नूरनगर सिहानी निवासी कपिल देव त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खतौली के जसौला गांव में उनका बाग है। उन्होंने बाग पैकार को दिया हुआ था, जो बाग से आम तोड़कर गाजीपुर, आजादपुर मंडी में बेचता है और रकम उन्हें लाकर देता है। आरोप है कि 20 जून को पैकार फार्म हाउस पर के प्रबंधक पवन सहगल को सात लाख रुपये नकद दे गया। पवन सहगल ने उन्हें कॉल करके इस संबंध में जानकारी भी दी। उन्होंने उससे रकम को लॉकर में रखने को कहा।
जब वह कार से फार्म हाउस पहुंचे तो पवन स्कूटी लेकर वहां से चला गया और फोन भी बंद कर लिया। शक होने पर लॉकर देखा तो उसमें रकम नहीं मिली। उनका कहना है कि लॉकर की दो चाबी है, एक उनके पास और दूसरी पवन के पास रहती है। आरोप है कि उन्होंने उससे चोरी की गई रकम लौटाने को कहा तो तो उसने दो दिन में लौटाने की बात कही लेकिन अब वह रकम नहीं लौटा रहा है। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में तिगरी गोल चक्कर के पास बाइक सवार के पीछे से कार की टक्कर लगने से बाइक सवार आकाश कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराने पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में आकाश के पिता भगवत सिंह ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी भगवत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 18 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे उनका बेटा आकाश कुमार अपनी बाइक से तिगरी गोल चक्कर होते हुए ताज हाइवे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से किसी कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी कार चालक को ट्रेस किया जा रहा है।