फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fares for Volvo and sleeper buses reduced by 20 percent

Ghaziabad News: वॉल्वो और शयनयान बसों का किराया 20 फीसदी घटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fares for Volvo and sleeper buses reduced by 20 percent
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार से हाई-एंड और शयनयान बसों के किराये में 20 फीसदी की कमी कर दी है। यह निर्णय यात्रियों को राहत देने और सस्ती यात्रा करने के लिए लिया गया है। इस कमी से सर्दी में यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी और रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि सर्दी में यात्रियों की कमी को बढ़ाने के लिए किराये को कम किया गया है। वॉल्वो बसों का किराया 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह अब 2.30 रुपये और शयनयान बसों का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह अब 2.10 रुपये कर दिया गया। यह किराया 9 जनवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुख्यालय की ओर से जनरथ बसों का किराया कम किया जा चुका है। जनरथ बस का किराया 1.63 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति किमी और 2 बाई 2 जनरथ बस का किराया 1.93 रुपए प्रति किमी की जगह 1.60 रुपये प्रति किमी हो चुका है। उन्होंने बताया कि रीजन के सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को किराया बृहस्पतिवार से लागू करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed