{"_id":"65497b516d34abe18100f366","slug":"fare-will-reduce-when-namo-bharat-reaches-meerut-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rapidx : नमो भारत के मेरठ पहुंचने पर कम होगा किराया, रात 10 बजे तक ही चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rapidx : नमो भारत के मेरठ पहुंचने पर कम होगा किराया, रात 10 बजे तक ही चलेगी ट्रेन
Tue, 07 Nov 2023 05:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:18 AM IST
सार
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मौजूदा समय में 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह अभी एक छोटा भाग है। अगले छह माह में नमो भारत ट्रेन का संचालन 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जो मेरठ साउथ तक होगा।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमो भारत ट्रेन का मेरठ साउथ तक संचालन शुरू होने के बाद किराये में कमी आ सकती है। इसका लाभ रैपिड कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। हालांकि अभी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक होने में छह माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मौजूदा समय में 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह अभी एक छोटा भाग है। अगले छह माह में नमो भारत ट्रेन का संचालन 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जो मेरठ साउथ तक होगा।
विज्ञापन
इसके बाद किराये में कमी आएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर से शुरू हो गया है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक संचालन हो रहा है। जिसमें स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये है जबकि प्रीमियम कोच का किराया 100 रुपये है।
विज्ञापन
रात 10 बजे तक ही चलेगी ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव किया गया है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगी। रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। शुरुआती समय में नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा था। रात में ट्रेन में सवारी कम होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।