फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Faraj disguised himself as Monu and married a girl ... Case registered

Ghaziabad News: फैराज ने मोनू बनकर की युवती से शादी ... केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Faraj disguised himself as Monu and married a girl ... Case registered
इंदिरापुरम। पटपड़गंज, दिल्ली निवासी फैराज ने युवती से मोनू बनकर मुलाकात की और उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि भंडाफोड़ होने पर युवती को बुरी तरह पीटा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित किया। युवती ने इंदिरापुरम थाने में फैराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि उसकी मुलाकात 4 अगस्त 2020 को युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम मोनू बताया था। मोनू ने उससे नौकरी लगवाने के लिए कहा। युवती ने नोएडा में अपनी कंपनी के पदाधिकारियों से बात कर उसकी भी नौकरी लगवा दी। मोनू ने युवती से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। दिसंबर 2022 में दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। युवती का कहना है कि कागजात पर मोनू ने अपने फैराज अली नाम से हस्ताक्षर किए तो उसे उसके दूसरे धर्म में होने का पता चला।
विज्ञापन

शादी के बाद फैराज घर पर कम रहता था। उसका दूसरी महिला से निकाह के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर फैराज ने उसे पीटा और जबरन नॉनवेज खिलाया। फैराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए युवती ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया। अब युवती को फैराज के परिवार वाले धमकी दे रहे हैं। शनिवार को युवती और संगठन के लोग इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर फैराज की तलाश कर रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed