फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake receipts were printed in name of Ram mandir construction Police arrested two young man

राममंदिर निर्माण के नाम पर छाप रहे थे नकली रसीद, आरोपियों के पास से मिले सामान को देख पुलिस भी हैरान

Fri, 12 Feb 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Feb 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
Fake receipts were printed in name of Ram mandir construction Police arrested two young man
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूलने के लिए फर्जी रसीदें छपवाने का मामला सामने आया है। फर्जी रसीद के जरिए आरोपी धन वसूलने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने रसीद छापने वाले प्रिटिंग प्रेस पर छापा मारा और मौके से प्रिंटर, सीपीयू, एलईडी आदि सामान बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


मामले में आरएसएस के पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के खुर्जा के मोहल्ला नीलकंठ निवासी आरएसएस के जिला कार्यवाह सरवन सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ला मदार दरवाजा स्थित आरएच प्रिंटिंग प्रेस में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के समर्पण निधि की नकली रसीदें छापी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली रसीद छापे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छापेमारी करते हुए प्रिंटर, सीपीयू, एलईडी समेत भारी मात्रा में छपी हुई फर्जी रसीदें बरामद कर ली। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना खुर्जा देहात के एदलपुर धीमरी निवासी दीपक ठाकुर और बोहरावास निवासी राहुल के रूप में की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मदार दरवाजा निवासी इकलाख के प्रिंटिंग प्रेस पर फर्जी रसीदों को छपवाया था। इसके बाद इन रसीदों के जरिए दोनों राम जन्मभूमि निर्माण निधि के नाम पर वसूली करने की तैयारी में थे। 

एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि रसीदों की संख्या 900 है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो को जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी इकलाख की तलाश की जा रही है।

अवैध उगाही के लालच से उतरे गलत धंधे में
खुर्जा। अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण को लेकर रसीद देकर चंदा लेने का अभियान चलाया जा रहा है। मौका देखकर आरोपी दीपक और राहुल ने फर्जीवाड़ा कर पैसा कमाने के लिए यह रास्ता अपनाया। पुलिस की माने तो आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लालच में आकर दोनों पहली बार गलत धंधे में उतर आए।

फर्जी रसीद काटने वालों से रहें सावधान
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री धर्म प्रसार ब्रूनो भूषण ने बताया कि फर्जी रसीद काटने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। सही रसीद की पहचान के लिए उस पर सीरियल नंबर देखें। यह रसीद दस रुपये, सौ रुपये और 1000 हजार रुपये का होता है। इससे अधिक राशि के लिए ब्लैंक रसीद होती है। जिसमें चंदा देने वाला का सारा डाटा भरा जाता है। उसका बैंक एकाउंट, पैन कार्ड नंबर आदि दर्ज किया जाता है।

सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed