{"_id":"6ab6dee5bf434ef6220125e3","slug":"fake-profiles-on-dating-apps-luring-victims-to-cafes-for-extortion-four-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-985779-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल, कैफे में बुलाकर वसूली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल, कैफे में बुलाकर वसूली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। डेटिंग एप पर युवतियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को जाल में फंसाने और रेस्टोरेंट में बुलाकर मोटा बिल वसूलने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनकी महिला साथी फरार है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी विक्रांत उर्फ विशाल चिकारा ने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विक्रांत के अनुसार कुछ दिन पहले टिंडर एप पर उसकी दोस्ती सिमरन नाम की प्रोफाइल से हुई। प्रोफाइल पर लगी युवती की फोटो देखकर उसने बातचीत शुरू की। युवती ने अपना व्हाट्सएप नंबर दिया और दोनों के बीच चैटिंग होने लगी।
कुछ दिन बातचीत के बाद 17 सितंबर को युवती ने उसे मिलने के लिए राजनगर स्थित गौर सेंट्रल मॉल के पास बुलाया। मॉल के पास पहुंचने पर युवती मिली और उसने अपना नाम प्रिया बताया। इसके बाद वह उसे गौर सेंट्रल मॉल के पास स्थित लॉर्ड ऑफ विंग्स नामक क्लब में ले गई। वहां बैठकर उसने खाने-पीने का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद वेटर 36,277 रुपये का बिल लेकर आया।
विज्ञापन
विक्रांत ने बताया कि इतना अधिक बिल देखकर उसने भुगतान से इन्कार कर दिया। आरोप है कि तभी क्लब में मौजूद मनीकांत शर्मा उर्फ अमन शर्मा, राहुल गुप्ता और उनके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसे धमकाया कि जब तक बिल नहीं देगा, उसे बंधक बनाकर रखा जाएगा। डरा-धमकाकर आरोपियों ने उससे 16 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और 20 हजार रुपये नकद छीन लिए। बाद में पता चला कि आरोपी इसी तरह कई युवकों को फंसा चुके हैं।
शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए सिहानी गेट के मालीवाड़ा निवासी राहुल गुप्ता, मनीकांत शर्मा, मोहित और लोहियानगर निवासी विशाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। मनीकांत पर पहले से ही इसी तरह की वसूली के तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह में शामिल युवती फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजनगर में लॉर्ड ऑफ विंग्स क्लब चलाते हैं। डेटिंग एप पर लड़कियों के नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर युवकों को टारगेट करते हैं। डेट के बहाने बुलाकर क्लब में ले जाते हैं। वहां युवती द्वारा कॉफी या खाने का ऑर्डर दिलाया जाता है और फिर कई गुना अधिक बिल बनाकर वसूली की जाती है। विरोध करने पर बंधक बनाकर डराया जाता है।
पूर्व में भी हुई अवैध वसूली
पुलिस के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। 24 जून 2025 को भी मुरादाबाद के एक युवक को इसी तरह टिंडर के जरिये बुलाकर आरडीसी के एक कैफे में एक कॉफी का 36 हजार रुपये बिल थमा दिया गया था। विरोध पर उसकी पिटाई कर 15 हजार रुपये वसूले गए थे। नोएडा और दिल्ली के युवकों के साथ भी इसी तरह की वारदात हो चुकी हैं।
फ्रेंडशिप एप पर ये बरतें सावधानी
- डेटिंग एप पर निजी जानकारी, घर का पता, बैंक डिटेल या आपत्तिजनक फोटो शेयर न करें।
- अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें।
- पहली मुलाकात हमेशा भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगह पर करें।
- मिलने जा रहे हैं तो परिवार या दोस्तों को लोकेशन जरूर बताएं।
- हनीट्रैप या वसूली की आशंका पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और एप पर प्रोफाइल को ब्लॉक-रिपोर्ट करें।