फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake power of attorney made for property worth Rs 2067 crore of Irrigation Department

Ghaziabad News: सिंचाई विभाग की 2067 करोड़ की संपत्ति का बनवाया फर्जी मुख्तारनामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Fake power of attorney made for property worth Rs 2067 crore of Irrigation Department
- विजयनगर क्षेत्र में हिंडन के पास है सिंचाई विभाग की जमीन
विज्ञापन


03
लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की 2067 करोड़ की कीमत की संपत्ति का फर्जी मुख्तारनामा बनवाकर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नोएडा से मुख्तारनामा बनवाया। जब गाजियाबाद में अपने नाम कराने पहुंचे तो जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। मामले में सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक सत्यप्रकाश ने कमर अली, मुकर्रम अली और इरशाद अहमद के खिलाफ विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सींच पर्यवेक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि विजयनगर क्षेेत्र में हिंडन के पास सिंचाई विभाग की दो खसरे में करीब 113 बीघा जमीन है, जो मई 1873 में अधिग्रहित की गई थी। इसमें हिंडन नदी का बैराज बना है। जानकारी मिली कि कमर अली, मुकर्रम अली और इरशाद अहमद ने जमीन का फर्जी मुख्तारनामा बनवाकर कब्जाने का प्रयास किया है। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के निर्देशन में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रविंद्र वर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



फर्जी पते से बनवाया मुख्तयारनामा

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी पते पर मुख्तारनामा बनवाया। कमर अली ने दिल्ली भजनपुरा के यमुना विहार, मुकर्रम अली ने नोएडा के गांव बरोला और इरशाद ने बिजनौर के नजीबाबाद का पता दिखाया है। पुलिस का कहना है कि इनके मूल पते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed