Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   factory owner misdeed woman for two months on pretext of marriage and made a video

Video: सहेली के पति की बातों में आ गई महिला, दो महीने तक एक ही बात कह लूटता रहा आबरू; आपबीती सुन खौल जाएगा खून

Mon, 07 Jul 2025 09:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 09:25 PM IST
सार

आरोपी ने महिला को जनपद बागपत में कमरा दिला कर दो माह तक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने महिला को बुरी तरफ पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी। 

विज्ञापन
factory owner misdeed woman for two months on pretext of marriage and made a video
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक फैक्टरी संचालक पर शादी का झांसा देकर दो माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने शादी का दबाव बनाने पर महिला को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की नीयत से उसे छत से फेकने की कोशिश की। मारपीट में महिला के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सहेली के पति ने प्रेम जाल में फंसाया
नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी सहेली के पति की नमकीन बनाने की फैक्टरी है। वह फैक्टरी पर गई तो आरोपी से दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया और अपनी पत्नी से परेशान होकर उसे तलाक देकर शादी करने का झांसा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा दिलाकर दो महीने तक बनाया हवस का शिकार
आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। आरोपी ने महिला को जनपद बागपत में कमरा दिला कर दो माह तक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने महिला को बुरी तरफ पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी। 

विज्ञापन

महिला को दी धमकी
आरोपी ने महिला को धमकाया कि वह एक हिन्दू संगठन का नेता है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed