फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Facility of depositing challan amount on the spot started in Transport Department

Ghaziabad News: परिवहन विभाग में शुरू हुई मौके पर चालान राशि जमा करने की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Facility of depositing challan amount on the spot started in Transport Department
गाजियाबाद।
विज्ञापन

आपके व्यावसायिक वाहन में खाद्य या कोई ऐसी सामग्री भरी है, जो खराब हो सकती है और इस दौरान आपके वाहन का चालान हो गया है तो यह खबर आपके ज्यादा काम की हो सकती है। परिवहन विभाग को अब शासन से चार पीओएस मशीनें मिली हैं। इन मशीनों की मदद से वाहन के चालान की राशि बिना कार्यालय जाए मौके पर ही जमा करने व्यवस्था शुरू हो गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन माह में 150-200 वाहनों पर जुर्माना लगाने और मानक पूरे न होने पर उनको बंद करने की कार्रवाई करता है। इसमें 25 से 30 वाहन ऐसे होते हैं। जिनमें खाद्य या फिर ऐसी सामग्री लदी होती है, जो खराब हो सकती है। जबकि, कागजी प्रक्रिया पूरा करने और कार्यालय पहुंचकर उसको निस्तारित कराने में कम से कम एक दिन और कई बार उससे ज्यादा वक्त भी लगता है। एआरटीओ प्रवर्तन अमित रंजन राय ने बताया कि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो मौके पर ही निस्तारण चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए भी पीओएस मशीनों का लाभ होगा।
विज्ञापन

निजी पार्किंग पर दबाव होगा कम, वाहन स्वामियों का भी फायदा

परिवहन विभाग के पास अपनी पार्किंग नहीं है। कार्रवाई के बाद प्रवर्तन की टीम द्वारा वाहन को निजी पार्किंग में खड़ा कराया जाता है। इसमें 500 रुपये तक रोजाना के हिसाब से किराया वसूला जाता है। ऐसे में वाहन स्वामियों पर दोहरा दबाव पड़ता है। खास बात यह है कि इन निजी पार्किंगों में भी वाहन खड़ा करने की पर्याप्त जगह भी नहीं है। थाने भी कबाड़ वाहनों से ठसाठस भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed