फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Explosive material recovered from a car parked in the society's parking lot

Ghaziabad News: सोसायटी की पार्किंग में खड़ी कार से विस्फोटक सामग्री बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Explosive material recovered from a car parked in the society's parking lot
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी की पार्किंग में शुक्रवार को दो गाड़ियों में करीब 25 किलो विस्फोटक पदार्थ मिला है। गाड़ियों में पटाखे बनाने का सामान भी मिला है। सोसायटी एओए अध्यक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोसायटी के फ्लैट में किराये पर रहने वाले दो लोगों को पकड़ा है। दोनों टीला मोड़ गांव में रहने वाले व्यक्ति के लिए पटाखे बनाते थे।
विज्ञापन


सोसायटी की पार्किंग में विस्फोटक पदार्थ होने की सूचना मिलते ही फ्लैटों से लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले विस्फोटक पदार्थों को बाहर निकाला। इसके बाद कार मालिक की जानकारी की गई, तो पता चला कि कार सोसायटी में रह रहे दो लोगों की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि दोनों लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों अवैध रूप से पटाखा बनाने वाले गौरव मावी के लिए काम करते हैं। गौरव लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों की फैक्टरी चलाता है।
विज्ञापन

बुधवार रात दोनों हापुड़ से विस्फोटक पदार्थ और पटाखे बनाने के काम में आने वाला कच्चा माल लेकर आए थे। आने में ज्यादा रात हो गई थी। इस कारण दोनों ने रात के समय ट्रक से माल उतारकर अपने फ्लैट की पार्किंग में खड़ी दो कारों में रख दिया था। सुबह वह इस सामान को गौरव मावी की फैक्टरी में पहुंचाने वाले थे। इससे पहले सोसायटी के लोगों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों मूल निवासी फर्रूखनगर गांव मोहित गोस्वामी और रिंकू पांचाल हाल पता भारत सिटी सोसायटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


गौरव के लिए काम करते थे

एसीपी ने बताया कि पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 25 किलोग्राम बारूद समेत कच्चे माल के 25 कट्टे मिले। पुलिस टीम ने मौके से बारूद और पटाखा निर्माण के कच्चे माल और कार को बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों अवैध रूप से पटाखा बनाने वाले गौरव मावी के लिए काम करते हैं। गौरव लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों की फैक्टरी चलाता है। गौरव मावी ही उनसे पटाखे बनवाता था। वह लोग मासिक वेतन पर काम करते हैं। फर्रूखनगर में पटाखे बैन होने के बाद अब अलग-अलग स्थानों पर पटाखे बनाने का काम शुरू हुआ है। बनाए गए पटाखे शादी समारोह, जश्न और दिवाली के लिए अभी से ही तैयार किये जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed