फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Explosion in Hindan Vihar building below HT line

हिंडन विहार में एचटी लाइन के नीचे बने मकान में धमाका

Mon, 15 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 15 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Explosion in Hindan Vihar building below HT line
बिजली - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। हिंडन विहार में 220 केवी हाईटेंशन लाइन के नीचे बने एक मकान में रविवार को धमाका हो गया। हिंडन विहार में एचटी लाइन के नीचे एक मकान में हो रहे अवैध निर्माण से लाइन छूने से घर की वायरिंग में तेज धमाका हुआ।

विज्ञापन


करंट उतरने से दर्जन भर मकानों के बिजली उपकरण फुंकने के साथ एक घर का फर्श उखड़ गया। एकाएक  हुई घटना से हिंडन विहार में हड़कंप मचने के साथ लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन

इससे करीब दो घंटे क्षेत्र की बिजली भी गुल रही।

ट्रांसमिशन के अधिकारियों के आने और मकान की छत पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ने के बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। घटना हिंडन विहार की 45 फुटा रोड पर बने एक मकान में हुई। दोपहर करीब एक बजे एक मकान की छत पर हो रहे निर्माण से एचटी लाइन का तार छू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर तमाम घरों के बिजली के उपकरण, पंखे, बल्ब, टीवी, पानी का मोटर सहित आदि वस्तुएं जल गई। उपकरण जलने से कई घरों से धुआं भी निकलने लगा। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौका का निरीक्षण कर और छत पर हो रहे अवैध निर्माण को तुड़वाकर सप्लाई का सुचारू कराया।

लोगों को कई बार किया सचेत, नहीं पड़ा फर्क
एसई ट्रांसमिशन यतेंद्र कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे बने घरों में लोग अवैध निर्माण करते जा रहे हैं। इसके चलते एचटी लाइनों से छत की दूरी काफी कम रह गई है। रविवार को भी एक घर की छत पर हो रहे निर्माण कार्य और गर्मी के चले कडक्टर नीचे आने व लाइन छूने से फॉल्ट हो गया।


बाद में छत पर से अवैध निर्माण तुड़वाकर टीन शेड हटवाई गई। लोगों को एचटी लाइन के नीचे निर्माण नहीं करने के बारे में कई बार समझाया गया है, लेकिन कवायद का कोई हल नहीं निकला है। फिलहाल लाइन के नीचे बने घरों के लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed