{"_id":"65d2667fa0b2ead2a0042a36","slug":"exam-postponed-before-starting-cadets-worried-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-313087-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परीक्षा शुरू होने से पहले हो गई स्थगित, कैडेट्स हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परीक्षा शुरू होने से पहले हो गई स्थगित, कैडेट्स हुए परेशान
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनसीसी की सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा रविवार को अचानक स्थगित कर दी गई। इससे सेंटर पर पहुंचे कैडे्टस को काफी मायूसी हुई। परिसर से छात्रों को वापस जाना पड़ा। परीक्षा क्यों निरस्त हुई इस सवाल के जवाब में एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर शलभ सोनल का कहना है कि उन्हें मुख्यालय से सुबह परीक्षा को स्थगित करने का आदेश मिला था।
एनसीसी की सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा के लिए छह जिलों का सेंटर दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ रोड को बनाया गया था। परीक्षा में करीब 900 कैडेट्स पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक होनी थी। सुबह करीब नौ बजे से कैडेट्स सेंटर पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले कैडेट्स को बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सेंटर पर पहुंचे कैडेट्स को इससे काफी मायूसी हुई।
प्राचार्य कैप्टन डाॅ. दिनीशा भारद्वाज ने बताया कि उनके पास एनसीसी मुख्यालय से मैसेज आया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कैडेट्स को इसकी सूचना दे दी गई। सेंटर पर बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली, बड़ौत और गौतमबुद्धनगर के एनसीसी कैडेट्स की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
वीडियो हुआ वायरल, पर्चा लीक होने की रही चर्चा
अचानक परीक्षा स्थगित होने पर किसी ने एक वीडियो और ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो में पर्चा लीक होने की वजह से परीक्षा स्थगित करने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।