{"_id":"6af750694cac59e6f00c528e","slug":"every-student-over-the-age-of-18-will-have-a-voter-id-card-ccsu-has-issued-instructions-to-colleges-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1021200-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 18 साल से अधिक उम्र के हर छात्र का बनेगा वोटर आईडी कार्ड, सीसीएसयू ने कॉलेजों को जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 18 साल से अधिक उम्र के हर छात्र का बनेगा वोटर आईडी कार्ड, सीसीएसयू ने कॉलेजों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) प्रशासन ने शासन के निर्देशों के क्रम में अपने संबद्ध सभी महाविद्यालयों को छात्र-छात्राओं के मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) बनवाने के आदेश जारी किए हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत कॉलेजों में अध्ययनरत प्रत्येक ऐसे विद्यार्थी, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल कराया जाना है।
वीएमएलजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रचना प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय की ओर से सभी कॉलेज प्राचार्यों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शासन की मंशा है कि पात्रता रखने वाला कोई भी विद्यार्थी मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन को परिसर में ही विशेष पंजीकरण शिविर लगाने होंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए तहसील या सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में एक नोडल अधिकारी और कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति के भी निर्देश दिए गए हैं। ये नोडल अधिकारी विद्यार्थियों को नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म छह भरने में सहायता करेंगे और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। बताया कि सभी कॉलेज इस अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट और पंजीकृत हुए नए मतदाताओं का डाटा विश्वविद्यालय को भेजेंगे। विद्यार्थियों को कैंप में अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र और पते का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।