फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even the orthopedist could not open Mystery of child's dead body found in suitcase

Ghaziabad News: हड्डी चिकित्सक भी नहीं खोल पाए सूटकेस में मिले बच्चे के शव का राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Even the orthopedist could not open 
Mystery of child's dead body found in suitcase
गाजियाबाद। नहर की पटरी पर सूटकेस में मिले छह वर्षीय बच्चे के शव की शिनाख्त पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं कर पाई है। पुलिस की दो टीमों ने शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के जिले छान दिए लेकिन सफलता नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे का दाएं हाथ में फ्रेक्चर और नाजुक अंगों से छेड़छाड़ के साथ कुकर्म और मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने जिले के ही नहीं बल्कि मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और नोएडा के कुछ हड्डी चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड संचालकों से बच्चे का फोटो दिखाकर उपचार करने या प्लास्टर लगाने की बाबत पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस मेरठ निवासी महिला और बच्चे की डीएनए की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


17 दिसंबर को नहर की पटरी पर सूटकेस में मिले बच्चे की शिनाख्त पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं कर पाई है। बच्चे के बाएं हाथ की हड्डी टूटी थी और उस पर प्लास्टर था। पुलिस ने आसपास के जनपदों के करीब 200 हड्डी चिकित्सकों और अल्ट्रा सेंटर संचालकों को छह वर्षीय बच्चे का फोटो दिखाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 24 घंटों के अंतराल में नहर की पटरी से निकलते वाले सैंकडों लोगों को बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) भी उठाया गया लेकिन कुछ कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान तीन कार भी संदिग्ध मिली और उनकी शिनाख्त कर चालकों से पूछताछ की गई तो नतीजा सिफर ही रहा।
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की तारापुरी निवासी सन्नो ने बच्चे के शव को ढाई वर्ष पूर्व लापता जुनैद का होने का दावा किया है। पुलिस ने लापता जुनैद की मां हिना और सूटकेस में मिले बच्चे के शव का डीएनए टेस्ट कराया है। इसकी रिपोर्ट भी पुलिस को दो-तीन दिन में मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सन्नो की हां-ना में उलझी पुलिस

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी (72) सन्नो ने बच्चे की शिनाख्त ढाई वर्ष पूर्व लापता हुए पौत्र जुनैद के रूप में की थी। जुनैद की मां हिना ने भी पुलिस से जांच की मांग कर उसे बेटा बताया था। हालांकि पुलिस जांच में आया है कि जुनैद ढाई वर्ष पूर्व लापता हुआ था और उसका पिता भी छह माह पूर्व घर छोड़कर चला गया। सन्नो की दिमागी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में पुलिस ने लापता जुनैद की मां हिना और बच्चे का डीएनएम मिलान के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट इसी सप्ताह मिलने की संभावना है।


....

वर्जन...

दो पुलिस टीम बच्चे की शिनाख्त में जुटी हैं, सूटकेस और हाथ पर मिले प्लास्टर की बाबत कई कंपनियों, हड्डी चिकित्सकों और अल्ट्रासाउंड संचालकों से पूछताछ की गई लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। बेटा बताने वाले महिला की डीएनए जांच को भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी।

- सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed