फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even after sending reminders for three months, the juice report did not reach the police station

Ghaziabad News: तीन महीने से रिमांइडर भेजने के बाद भी जूस की रिपोर्ट थाने नहीं पहुंची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Even after sending reminders for three months, the juice report did not reach the police station
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित जूस की दुकान में जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के मामले में पुलिस को अभी तक लैब से रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का दावा है कि लैब में सैंपल भेजने के बाद हर 15 दिनों में रिमांइडर भेजा गया लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि कई बार रिमाइंडर थाने से भेजा गया है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। जूस के सैंपल की रिपोर्ट आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर जूस में मानव मूत्र मिलाकर बेचने वाले को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ने जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दुकान संचालक के पास से मानव मूत्र भरी हुई कैन भी मिली थी। इस घटना में पुलिस ने दुकान को चलाने वाले आमिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जूस के सैंपल को निवाड़ी स्थित लैब में जांच के लिए भेजा था लेकिन लैब से रिपोर्ट अभी तक थाने नहीं पहुंच सकी है। जूस में मूत्र मिलाकर बेचने की घटना सामने आने के बाद लोगों ने जूस भी पीना छोड़ दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed