{"_id":"6af371d61068e9bc50017eb0","slug":"even-after-12-years-the-drinking-water-project-in-koyal-enclave-has-failed-to-take-off-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26517-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोयल एन्क्लेव में 12 साल बाद भी...परवान नहीं चढ़ पाई पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोयल एन्क्लेव में 12 साल बाद भी...परवान नहीं चढ़ पाई पेयजल योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
संजना तिवारी
साहिबाबाद। कोयल एन्क्लेव में 20 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना 12 साल बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई। पेयजल आपूर्ति के लिए दो करोड़ रुपये से भूमिगत जलाशय (यूजीआर) का निर्माण कराया, लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाया। हाइटेक शहर के 20 हजार से अधिक निवासी आज भी भूजल पर निर्भर हैं। गया था। बड़ी बात यह है कि मोटी रकम खर्च करने के बाद भी अधिकारी यूजीआर को चालू करने की जरूरत महसूस नहीं कर रहे हैँ।
दरअसल, कोयल एन्क्लेव में 20 हजार निवासियों को पेयजल आपूर्ति के लिए वर्ष 2014 मे यूजीआर का निर्माण पूरा कराया गया, लेकिन आज तक इसे चालू नहीं किया जा सका। निवासी आशीष कुमार का कहना है कि सोसायटी में जलाशय तैयार होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें पेयजल मिलने लगेगा, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते योजना अब तक शुरू नहीं हो सकी। फिलहाल लोगों ने निजी बोरिंग और सबमर्सिबल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। भूजल दोहन करना उनकी मजबूरी बन गया है। गर्मियों में पानी की खपत बढ़ने पर परेशानी बढ़ जाती है। निवासी वीरेंद्र का कहना है कि सबमर्सिबल से आने वाला पानी पीने योग्य नहीं होता ऐसे में पानी बाजार से खरीदकर पीना भी लोगों के की मजबूरी है। इससे उनकी जेब पर भी अधिक बोझ पड़ रहा है। निवासियों ने कई बार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से यूजीआर शुरू कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। निवासी नरेश तोमर ने बताया कि यूजीआर की क्षमता करीब 1350 किलोलीटर है। यहां पर बनी जीडीए की सोसायटियों में भी केवल एक पॉइंट से ही आपूर्ति हो पा रही है। इसके चलते वहां भी लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। इतने वर्षों में जलाशय से आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि यूजीआर को जल्द चालू कराया जाए, ताकि हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
अभी यूजीआर को चालू करने की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है, सोसायटियों में एक प्वाइंट से पानी पहुंचाया जा रहा है। भविष्य में जरूरत के अनुसार टंकी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - रुद्रेश गुप्ता, सहायक अभियंता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन