फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entry of commercial vehicles will remain closed in Delhi on 23rd and 26th

Ghaziabad News: 23 और 26 को दिल्ली में बंद रहेगा व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Entry of commercial vehicles will remain closed in Delhi on 23rd and 26th
साहिबाबाद। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड के चलते सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 23 जनवरी को रिहर्सल परेड और 26 जनवरी को मुख्य परेड के कारण दिल्ली की सभी 10 सीमाओं से प्रवेश बंद रहेगा। इसे लेकर यातायात पुलिस गाजियाबाद ने बुधवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को राजपथ मार्ग पर रिहर्सल परेड की जाएगी। इसके लिए 22 जनवरी की रात आठ बजे से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वहीं 26 जनवरी मुख्य परेड आयोजन की वजह से 25 जनवरी की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। बताया कि इस दौरान यूपी गेट, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, सूर्यनगर-शाहदरा बॉर्डर, सेवाधाम चौकी बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर व आनंद विहार-महाराजपुर बॉर्डर से किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed