{"_id":"698e2628e04ac3be3b0e6dac","slug":"entry-of-cargo-vehicles-on-the-route-to-hapur-will-be-closed-from-today-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-822605-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज से हापुड़ जाने वाले रास्ते पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज से हापुड़ जाने वाले रास्ते पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद हापुड़ में ब्रजघाट पर महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्घालुओं की संख्या अधिक होने के चलते कमिश्नरेट पुलिस ने हापुड़ में भारी और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार यानि आज सुबह 12 बजे से सोमवार शाम चार बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।
डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि गाजियाबाद से हापुड़/मुरादाबाद जाने वाले वाहन लालकुआं से दादरी/बुलंदशहर या ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जाएंगे। डासना इंटरचेंज पर ईपीई से आने वाले वाहन नहीं उतर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हापुड़ में भारी और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के डासना इंटरचेंज से गंतव्य की तरफ रवाना किए जाएंगे। जबकि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कुंडली एवं पलवल की तरफ से आने वाले वाहन डासना इंटरचेंज पर नहीं उतर सकेंगे। गाजियाबाद से हापुड़ होकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जाने वाले वाहनों को लाल कुआं से दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा होकर अथवा डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पलवल चढ़ाव का प्रयोग कर बुलंदशहर-डिबाई-नरौरा होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। यह रूटडायवर्जन सोमवार की शाम चार बजे तक रहेगा।