{"_id":"6a2db663cc9b959f410ede1b","slug":"entrepreneurs-demanded-the-abolition-of-subdivision-charges-before-the-minister-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-908433-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उद्यमियों ने मंत्री के सामने उठाई उप विभाजन शुल्क समाप्त किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उद्यमियों ने मंत्री के सामने उठाई उप विभाजन शुल्क समाप्त किए जाने की मांग
विज्ञापन
बुलन्दशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह। संवाद
गाजियाबाद। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर उद्यमी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने उद्योगों से जुड़ी समस्याएं रखीं। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में वर्णित उद्योगों की सूची को यूपीसीडा में सम्मलित किए जाने, रक्त संबंध में उप-विभाजन शुल्क समाप्त किए जाने, एक या एक से अधिक पार्टनर के बदले जाने की दशा में पुनः रजिस्ट्री की बाध्यता को समाप्त किए जाने की मांग की।
उद्यमियों ने भूखंड को किराये पर दिए जाने के नियमों का सरलीकरण किए जाने, इकाई में पुत्र/उत्तराधिकारियों को सम्मिलित किए जाने की दशा में पुनः रजिस्ट्री की बाध्यता को समाप्त किए जाने की मांग भी की। उद्यमियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। मंत्री ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर 12 वर्षों में भारत ने बुनियादी अवसंरचना, डिजिटल क्रांति और जन-कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल, संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, सचिव नवीन अग्रवाल, संयुक्त सचिव सौरव मित्तल, रोहताष गुलाटी, अनंत मित्तल, पंकज गोयल, इन्द्रमोहन, दीपक वर्मा, कुंवरदीप सिंह, केजी अग्रवाल, प्रमोद मक्कड़, मुकेश कुमार शर्मा, अश्वनी तनेजा, आदि दर्जनों उद्यमी उपस्थित रहे।