{"_id":"65f8968a9e1bcbca100651b7","slug":"energy-corporation-cut-off-electricity-from-municipal-corporation-office-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-107331-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऊर्जा निगम ने काटी नगर निगम कार्यालय की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऊर्जा निगम ने काटी नगर निगम कार्यालय की बिजली
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम के मोहननगर कार्यालय पर ऊर्जा निगम का करीब 75 लाख रुपये बिल बकाया होने पर शुक्रवार को जोनल कार्यालय की लाइट काट दी गई है। चार दिन से कार्यालय में बिजली नहीं होने पर जनरेटर चलाकर काम किया जा रहा है। वहीं, कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के लिए बने क्वॉर्टर में भी बिजली नहीं होने से रात के समय मोमबत्ती के रोशनी में खाना बनाने को मजबूर हैं।
नगर निगम के कर्मचारी शेर सिंह ने बताया कि सोमवार को लाइट कटे हुए चार दिन हो गए हैं। कार्यालय परिसर में 20 क्वॉर्टर हैं। सभी में बिजली नहीं है। चार दिन से बिजली नहीं होने से कर्मचारियों और कार्यालय में अधिकारियों की दिनचर्या बिगड़ गई है। दिनभर कार्यालय का जनरेटर चलने से काम होता रहता है। मगर शाम को कार्यालय बंद होने के बाद लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। शाम को अंधेरा होते ही मोमबत्ती जलानी पड़ रही है। सभी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य अंधेरे में रह रहे हैं। मोमबत्ती की रोशनी में खाना बनता है वहीं, बच्चे पढ़ भी नहीं पा रहे हैं। शाम को अंधेरा होने से महिलाओं और बुजर्गों को काफी परेशानी हो रही है। चार दिन से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसके बाद भी ऊर्जा निगम बिजली आपूर्ति नहीं कर रहा है। मोहननगर जोन के कर अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कार्यालय में शुक्रवार को ऊर्जा निगम ने बिजली काट दी है। इस दौरान रोजाना 20-25 लीटर डीजल का उपयोग कर जनरेटर चलाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनरेटर चलाकर कार्यालय में काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि जोनल प्रभारी आरपी सिंह ने ऊर्जा निगम और नगरायुक्त को बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के लिए पत्र लिखा है।
-- -
मोहननगर जोन के नगर निगम कार्यालय पर ऊर्जा निगम का 74,47,772 रुपये बकाया है। बकाया राशि मार्च माह के आखिरी तारीख तक जमा करने के लिए पत्र भेजा है। बकाया राशि जमा करने के बाद ही बिजली सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
-- सुरेंद्र सिंह, एसडीओ, मोहननगर