फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Energy Corporation caught electricity theft by raiding Kalchina

Ghaziabad News: ऊर्जा निगम ने कलछीना में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation caught electricity theft by raiding Kalchina
मोदीनगर। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सोमवार को भोजपुर के गांव कलछीना में छापा मारा। ऊर्जा निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने कुल 53 स्थानों पर छापा मारकर बड़े स्तर बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा निगम ने कार्रवाई कर लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मोदीनगर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि भोजपुर के गांव कलछीना में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। यहां से राजस्व भी कम प्राप्त हो रहा था। छानबीन के बाद सोमवार दोपहर प्रशासन और पुलिस टीम के साथ मिलकर कुल 53 स्थानों पर छापा मारा गया। कई स्थानों पर बड़े स्तर बिजली चोरी पाई गई। कुछ स्थानों पर कटिया डालने का मामला भी सामने आया। कई जगह मीटर भी खराब मिले। महेश उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर बिजली चोरी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed