फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Enemy property affected people announced boycott of Lok Sabha elections

Ghaziabad News: शत्रु संपत्ति प्रभावितों ने किया लोक सभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Enemy property affected people announced boycott of Lok Sabha elections
मोदीनगर। शत्रु संपत्ति के विरोध में तहसील मुख्यालय पर लगभग दो माह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। आंदोलनकारी किसी भी कीमत पर अपनी मांग पूरी हुए बिना पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

बतादें कि सीकरी खुर्द और उसके आसपास की 27 से अधिक काॅलोनियों की लगभग 18सौ बीघा जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित करने के विरोध में जन संघर्ष मोर्च के बैनर तले तहसील मुख्यालय पर बीते 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। आंदोलनकारी रोजना क्रमिक अनशन कर रहें है। सोमवार को कृपाराम, अवधेश शर्मा, मुकुल शर्मा, अनुज व जनेश्वर क्रमिक अनशन पर रहें। जनसंघर्ष मोचे के अध्यक्ष बबली गुर्जर ने कहा कि शत्रु संपत्ति से करीब एक लाख लोग प्रभावित हो रहें है। उन्होने ऐलान किया कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रभावित आगामी लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। धरने की अध्यक्षता हरेंद्र सिंह व संचालन तिलक राज ने किया। इस अवसर पर राहुल गुर्जर, शैलेंद्र शर्मा, बॉबी यादव, प्रेम सिंह, वीरेंद्र सेन, वीर सिंह, देवी शरण शर्मा, नवीन जैन, शांति देवी, सतबीर प्रजापति और नवाब अली आदि सहित कई मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed