फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Encroachment removed from the village marked for Harnandipuram

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम के लिए चिह्नित गांव से हटवाया अतिक्रमण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the village marked for Harnandipuram
हरनंदीपुरम योजना के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत जीडीए
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम योजना के लिए चिह्नित गांवों का शनिवार को जीडीए वीसी अतुल वत्स ने टीम के साथ दौरा किया। मोरटा और आसपास के गांवों में हो रहे अवैध निर्माण पर उन्होंने नाराजगी जताई और जोनल अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एक अवैध निर्माण पर तीन बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

हरनंदीपुरम योजना 501 हेक्टेयर में विकसित की जा रही है। इसमें हरित क्षेत्र, आधुनिक आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जीडीए वीसी ने कहा कि अवैध निर्माणों और अव्यवस्थित शहरीकरण को रोकने के लिए जीडीए दृढ़ है।
विज्ञापन

हरनंदीपुरम योजना को गाजियाबाद के विकास का एक मॉडल बनाया जाएगा। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध निर्माणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता को भी इस दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed