{"_id":"695c145f917f2cc06c00750b","slug":"employees-of-a-showpiece-manufacturing-factory-accused-of-stealing-rs-5-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14100-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शोपीस निर्माता फैक्टरी के कर्मियों पर पांच लाख की चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शोपीस निर्माता फैक्टरी के कर्मियों पर पांच लाख की चोरी का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के साइट चार स्थित कैप सिलवर लिगियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक करण मेहरा ने फैक्टरी के दो तकनीशियन पर पांच लाख रुपये का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच जनवरी को दर्ज हुई प्राथमिकी में दिल्ली के फजलपुर स्थित मंडावली निवासी संदीप कुमार और टीलामोड़ के पसौंडा निवासी धर्मपाल सिंह को नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में करण मेहरा ने बताया कि उनकी फैक्टरी में पीतल के शोपीस बनाने और उन पर चांदी की परत चढ़ाने का काम किया जाता है। संदीप कुमार और धर्मपाल सिंह कई वर्षों से फैक्टरी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। नवंबर 2025 व दिसंबर 2025 में दोनों ने बिना बताए नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि उनकी फैक्टरी के नाम पर एक कुरियर आया था जिसे संदीप ने राजेश नाम का कंपनी कर्मी बनकर ले लिया और चला गया। मामला जब सामने आया तब धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद फैक्टरी में आए माल का वित्तीय सर्वे किया गया। पता चला कि दोनों ने करीब पांच लाख रुपये कीमत की पीतल व चांदी की परतों को चुराकर अपने लिए इस्तेमाल किया। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। तब उन्होंने इसकी शिकायत डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील से की और उनके आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच में आरोप सही साबित हुए हैं। आरोपियों के नंबर से सर्विलांस टीम ट्रेस कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।