फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employee removed after being accused of asking a young woman for her mobile number at the PSK.

Ghaziabad News: पीएसके पर युवती से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, कर्मचारी हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Employee removed after being accused of asking a young woman for her mobile number at the PSK.
गाजियाबाद। नोएडा सेक्टर-18 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट के काम से गई युवती ने तैनात नागरिक सेवा अधिकारी पर फाइल आगे बढ़ाने के बदले मोबाइल नंबर मांगने का आरोप लगाया है। युवती ने चार दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर घटनाक्रम की जानकारी दी। संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य ने आरोपी कर्मचारी को हटा दिया और विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई होगी। विभाग के अनुसार आरोपी कर्मचारी पोस्टल सर्विस में तैनात है।
विज्ञापन


युवती ने लगाए गंभीर आरोप
युवती ने वीडियो में बताया कि वह पासपोर्ट के काम से पीएसके गई थी। वहां कर्मचारी अजीब तरीके से बात करने लगा। पहले पूछा कि कहां रहती हैं, फिर खुद को भी आसपास का बताकर बात शुरू की। आरोप है कि उसने मूल आवास के बारे में पूछा, कभी मिलने को कहा और मोबाइल नंबर मांगा। कहा कि नंबर देंगी तो आवेदन आगे बढ़ाएगा। युवती का आरोप है कि उसने रात को सोने का समय पूछा और रात 10 बजे कॉल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने वीडियो में कहा कि यह अनुभव बहुत खराब रहा। साथ ही उसने कर्मचारी की जानकारी पोस्ट कर रात 10 बजे कॉल करने के लिए लोगों से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed