फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Emergency situation police seized worth Rs 50 lakh

Ghaziabad News: छापा मारकर पुलिस ने 50 लाख की कीमत के पटाखे जब्त किए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Emergency situation police seized worth Rs 50 lakh
गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने डासना गेट इलाके में मंगलवार सुबह छापा मारकर आतिशबाजी पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के 100 पेटी एनसीआर में प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह डासना गेट इलाके में एक गोदाम पर छापा मारा गया जहां बड़ी संख्या में पटाखों का भंडारण किया हुआ था। जांच में सामने आया कि उन पटाखों को भंडारण किया गया है जो एनसीआर में प्रतिबंधित हैं। दूसरी और मौके पर एक स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भाग गया। एसीपी ने बताया कि मौके पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे। संकरी गलियों में अवैध पटाखों का भंडारण किया हुआ था। प्रारंभिक जांच में मोहक नाम के व्यक्ति द्वारा भंडारण करने की बात सामने आई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed