{"_id":"69fa41638ec60fec5800ee86","slug":"elevator-plummets-from-11th-to-9th-floor-two-women-trapped-for-six-minutes-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-879490-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 11 से नौवीं मंजिल पर गिरी लिफ्ट, छह मिनट फंसी रहीं दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 11 से नौवीं मंजिल पर गिरी लिफ्ट, छह मिनट फंसी रहीं दो महिलाएं
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में मंगलवार रात करीब नौ बजे 11वीं मंजिल पर पहुंची लिफ्ट झटके के साथ नौवीं मंजिल पर आ गई। गेट नहीं खुलने से करीब छह मिनट तक दो महिलाएं फंसी रहीं। अलार्म बेल बजाने पर गार्ड ने मशक्कत के बाद गेट खोलकर उन्हें बाहर निकाला।
सोसायटी निवासी निधि विश्वकर्मा ने बताया कि वह एल टावर में 11वीं मंजिल पर रहती हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह और आठवें फ्लोर पर रहने वाली एक बुजर्ग महिला लिफ्ट में सवार होकर ऊपर जा रही थीं। आठवें फ्लोर पर लिफ्ट को रुकना था लेकिन लिफ्ट सीधे 11वें फ्लोर पर पहुंच गई। गेट खुलने वाला ही था कि अचानक लिफ्ट झटके के साथ नीचे नौवें फ्लोर पर आकर अटक गई। गेट नहीं खुला। उन्होंने इमरजेंसी बेल का बटन दबाया। इसके बाद मौके पर सोसायटी के गार्ड ने आकर मशक्कत के बाद गेट खोला।
एओए अध्यक्ष राहुल बालियान का कहना है कि मेंटेनेंस समय समय पर कराया जाता है। मंगलवार को बिजली ट्रिपिंग की वजह से दिक्कत हुई थी।