फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity was cut off for ten hours due to transformer explosion

Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर फुंकने से दस घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for ten hours due to transformer explosion
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी में ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से दस घंटे बिजली गुल रही। मंडी में सुबह चार बजे से काम शुरू होता है। बिजली आपूर्ति न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई व्यापारियों के पास इन्वर्टर न होने की वजह से मोमबत्ती जलाकर काम करना पड़ा। वहीं भोपुरा, डिफेंस कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुबह से बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंडी व्यापारी राकेश ने बताया कि रात लगभग एक बजे ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। सुबह चार बजे से मंडी में ग्राहकों का आना-जाना शुरू हो जाता है। बिजली न होने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, तो लोगों को मोमबत्ती जलाकर काम किया।
विज्ञापन

इन इलाकों में तीन घंटे गुल रही बिजली
भोपुरा, डिफेंस कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि सुबह दस बजे से बिजली चली गई थी। बिजली नहीं होने की वजह से लोग घरेलू कामकाज भी नहीं कर पाए। इसके बाद लगभग बजे आपूर्ति हुई। दोपहर में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। वहीं भोपुरा निवासी रामवती ने बताया कि गर्मी के साथ-साथ बिजली कटौती भी बढ़ती जा रही है। ओवरलोडिंग का बहाना लेकर अधिकारी शिकायत की सुनवाई भी नहीं करते हैं। घंटों बिजली नहीं आने के बाद ऊर्जा निगम की टीम काम करना शुरू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्म फूंक गया था। तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed