फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity lost due to rain, fault at 50 places...cut for 20 hours

Ghaziabad News: बारिश से उड़ी बिजली, 50 जगह फाॅल्ट...20 घंटे तक कटौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity lost due to rain, fault at 50 places...cut for 20 hours
गाजियाबाद। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक हुई बारिश ने बिजली आपूर्ति को पटरी से उतार दिया। आधे से ज्यादा शहर में आठ से 20 घंटे तक बिजली गुल रही। इसी वजह से राजेंद्रनगर सहित कई इलाकों में पेयजल की सप्लाई भी बाधित रही। ऊर्जा निगम के अफसरों ने बताया कि 50 जगह फाॅल्ट आने से फीडर ब्रेक हुए। इन्हें ठीक करने के लिए 20 टीमें लगाई गईं।
विज्ञापन

राजनगर में हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने पेड़ को हटवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटियों में रात एक बजे से गुल हुई बिजली सुबह नौ बजे आई। देविका स्काइपर्स सोसायटी निवासी सीपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दोपहर में गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार को सुबह आई। करीब 18 घंटे बिजली नहीं रही।
विज्ञापन

केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में हर दो घंटे पर बिजली कटौती होती रही। एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि करीब 10 घंटे की कटौती हुई। अजनारा इंटीग्रिटी, सेवी विला डे, आफिसर सिटी में लोगों को आठ से दस घंटे की बिजली कटौती से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सोसायटियों में जनरेटर से निवासियों को बिजली आपूर्ति दी गई। इसके अलावा गोविंदपुरम, कविनगर, शास्त्रीनगर, अवंतिका, संजयनगर, सदरपुर, रईसपुर, कमला नेहरूनगर, लालकुआं, क्रासिंग रिपब्लिक में बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विजयनगर में एबीसी कंडक्टर में पानी भरने से फॉल्ट आया जिसे ढूंढने में कर्मचारियों को छह घंटे से अधिक का समय लगा और लोगों को आठ घंटे बाद बिजली मिली।



एक्स पर की शिकायत
टीएचए के डीएलएफ कॉलोनी, साहिबाबाद, खोड़ा, कौशांबी, वैशाली, डेल्टा कॉलोनी समेत कई इलाकों में लाइन टूटने और जंफर उड़ने की शिकायत मिलीं। ऊर्जा निगम टीम ने शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराए। ऊर्जा निगम अधिकारियों के फोन नहीं उठाने पर नाराजगी जताई। लोगों ने एक्स पर शिकायत की।
नहीं आया पानी

राजेंद्र नगर निवासी लक्ष्य ने बताया बिजली रहने से बृहस्पतिवार सुबह पानी का भंडारण नहीं हो सका। पानी से बाजार से मंगाना पड़ा। ऊर्जा निगम अधिकारियों से शिकायत करने पर पता चला कि 33 केवी लाइन टूटने से बिजली गुल होने की समस्या है। वसुंधरा सेक्टर एक निवासी देवाशीष ने बताया कि इलाके में 20 घंटे से ज्यादा एक फेज में बिजली गुल रही। इस कारण कॉलोनी के काफी लोगों को परेशानी हुई। सुबह पानी भी नहीं मिला।


कहां कितनी कटौती
नेहरूनगर - आठ घंटे

विजयनगर : 12 घंटे

कैला भट्ठा : आठ घंटे
बहरामपुर : सात घंटे

खोड़ा : छह घंटे
संजयनगर: आठ घंटे

नंदग्राम : छह घंटे
राजेंद्रनगर : 10 घंटे

राजनगर एक्सटेंशन : आठ घंटे
वसुंधरा : 20 घंटे


बारिश के कारण एबीसी कंडक्टर में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद रही। कई इलाकों में इंसुलेटर पंचर होने पर दिक्कत हुई। 20 टीमें क्षेत्र में लगी हैं। मौके पर जाकर टीम फॉल्ट ठीक कर रही है - नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता
जल भराव से लगा जाम

साहिबाबाद। वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, साहिबाबाद के इलाकों में बारिश से जलभराव हुआ। अर्थला अंडरपास, गोशाला फाटक अंडरपास, गोविंदपुरम, विजयनगर बाईपास के पास जलभराव रहा। लालकुआं, मेरठ बाईपास पर बृहस्पतिवार को 15-20 मिनट के लिए जाम लग गया। रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास सड़क निर्माण कार्य होने के कारण जलभराव रहा। इसका असर अर्थला के मुख्य मार्ग पर भी देखने को मिला रहा। वाहन चालक और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हुई। सौर ऊर्जा मार्ग, लिंकरोड समेत कई इलाकों में सड़क किनारे बारिश का पानी जमा रहा। जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश बंद होने के बाद भी समस्या बरकरार रही।

देहात में भी बिजली संकट
मुरादनगर। बुधवार रात से हो रही रिमझिम बारिश के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यू डिफेंस कॉलोनी, राधेश्याम विहार कॉलोनी, शंकर विहार कॉलोनी, ब्रजविहार कॉलोनी, जाट कॉलोनी, शिवम विहार, विजयमंडी, प्रीत विहार, महाजनान, व्यापारियान, गुलशन कॉलोनी समेत शहर की अधिकांश कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ नितिन आनंद का कहना है कि बुधवार रात को तेज बरसात होने के कारण कई क्षेत्रों की विद्युत लाइन ब्रेकडाउन चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed