फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity department's revenue fell in lockdown

लॉकडाउन में गिर गया बिजली विभाग का राजस्व

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Electricity department's revenue fell in lockdown
लॉकडाउन में गिर गया बिजली विभाग का राजस्व - मई माह में 235 करोड़ में से जमा हो सका 165 करोड़ - ऑनलाइन पेमेंट का नहीं मिल पा रहा लाभ - विभाग की अपील ऑनलाइन बिल जमा करें लोग  माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में बिजली विभाग का राजस्व का भी घटा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के चलते विभाग ने डिजिटल भुगतान पर जोर दिया था। इसकी वजह से राजस्व भी कम हासिल हुआ। विभाग को मई माह में 235 करोड़ का राजस्व मिलना था, जिसमें से 165 करोड़ ही विभाग को मिल सका। अधिकारियों का कहना है कि बिल जमा करने के लिए सभी काउंटर भी शुरू कर दिए गए हैं, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए व्यवस्था भी की है, लेकिन लोग अगर बजाय बिजलीघर जाकर बिल जमा कराने के ऑनलाइन जमा करें तो बेहतर होगा। मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत निगम ऑनलाइन बिजली के बिल जमा करने पर जोर दे रहा है। इसके अलावा गर्मियों में होने वाले लोकल फाल्ट को रोकने के लिए टीमों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। मई माह में गर्मी होने के बावजूद बिजली की डिमांड पिछले साल के मुकाबले 25 फीसद तक कम रही। मुख्य अभियंता ने बताया कि इंडस्ट्रीज न चलने के कारण बिजली की डिमांड इस बार नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed